Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
पानी भरने गया किसान, पैर फिसलने से बना काल का ग्रास।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। डिग्गी के पास पानी भरने गया किसान पैर फिसलने से काल का ग्रास बन गया और उसके बड़े भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। गिरधारीलाल पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी बैरासर सांडवा ने पुलिस को बताया कि उसका 40 वर्षीय छोटा भाई खेताराम जाट निवासी सांवतसर ने कल्याणसर पुराना की रोही में खेत काश्त के लिए ले रखा था। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब वह कृषि कार्य करते हुए डिग्गी के पास बुस्टर से पानी भरने गया और पैर फिसल जाने से डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।