Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए कल श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई पंचायत समिति परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। बता देवें जनसुनवाई कार्यक्रम में कोई भी आम नागरिक अपनी शिकायत या समस्या को अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। बता देवें राज्य सरकार ने प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को उपखंड स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है जिसके तहत कल श्रीडूंगरगढ़ में आयोजन किया जाएगा।