Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। फिलहाल क्षेत्र में सैंकड़ो किसानों की सबसे बड़ी समस्या है बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर नहीं मिलने की है। क्षेत्र में मूंगफली के बिजान का समय निकलता जा रहा है ऐसे में सैकड़ों किसानों को विद्युत विभाग द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। जिससे किसानों में भारी रोष भी व्याप्त है। इस संबंध में आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से वार्ता की और किसानों को शीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने के निर्देश कड़े व साफ शब्दों में दी। प्रबंध निदेशक ने 2 दिनों के भीतर सभी वंचित किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। उच्चाधिकारियों ने भी सभी किसानों के ट्रांसफार्मर बीकानेर पहुंचने की बात कही, जिस पर विधायक ने 2 दिनों के भीतर किसानों को पेंडिंग ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। महिया ने स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियो को भी निर्देश देते हुए ट्रांसफार्मर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा वरीयता कर्म के अनुसार किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए जाने की बात कही। विधायक महिया ने ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर किसानों से विधायक लोक सेवा केंद्र में संपर्क करने की अपील भी की है। साथ ही विधायक ने नए कृषि कनेक्शन के लिए डिमांड भर चुके व तरमीम करवा चुके किसानों को भी नए ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश भी को दिए है।