Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2022। सोमवती अमावस्या पर आज महिलाओं ने बड़ पीपल का पूजन कर घर मे सुख शांति की कामना की। आडसर बास हनुमान जी मन्दिर में महिलाओं ने बड़ के वृक्ष की 108 फेरियां निकाली व उसके पत्तों के गहने भी पहन कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। महिलाओं ने पानी के घड़े, हाथ पंखें, चीनी के ओले, आम व अन्य फलों का दान किया। पीपल व बड़ के वृक्षों में पानी की टंकियां भी डलवाई गई। श्री करणी गौसेवा समिति गौशाला कोटासर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया और गौवंश को तरबूज खिलाए गए। गोपाल गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में भी गौवंश का पूजन किया गया व महिलाओं ने बड़ी संख्या में गौवंश को गुड़ और हरी सब्जियां खिलाई। मंदिरों में भी रौनक रही व पाठ पूजा का दौर चला। सोनियासर मिठिया में हरिरामजी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया वहीं शाम को गांव की गोपाल गौशाला में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा। आडसर बास ठाकुरजी मंदिर में ठाकुर जी का श्रृंगार किया गया व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। कस्बे के प्राचीन शनि मंदिर में भव्य आयोजन हो रहें है व सैंकड़ो श्रद्धालुओं का शनि दर्शन के लिए तांता लगा हुआ है। यहां आज शाम जागरण का आयोजन होगा। गांव गांव में लोग भगवान शनि को याद कर गरीब असहाय को दान पुण्य दे रहें है। आडसर बास वार्ड 29 के हरिराम जी मंदिर में सावित्री अमावस्या पर आज हवन पूजन का आयोजन करवाया गया। पंडित श्रवण कुमार पुजारी ने बताया कि महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की व पंडित कृष्ण शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न करवाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवन में भाग लिया तथा वट सावित्री व्रत की कथा सुनी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनि मंदिर में हुआ हवन पूजन, दिनभर होंगे आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 के हरिराम जी मन्दिर में हवन का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सुनी सावित्री व्रत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के हनुमानजी मंदिर में महिलाओं ने 108 फेरियां लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने वट के पत्तों के गहने पहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशालाओं में गौसेवा में दिया योगदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशालाओं में दिया गुड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में गौसेवकों ने गौवंश को खिलाए तरबूज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया के हरिराम जी मन्दिर में हुआ सुंदरकांड का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ से श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंच कर गंगा स्नान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से खिलाए तरबूज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में घर घर हुए ज्योत पूजन।