Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी के सभागार में आज किसान गोष्ठी का आयोजन रखा गया जिसमें शामिल किसानों को नैनो यूरिया का प्रयोग करने के लिए जानकारियां दी गई । इफको के रीजनल अधिकारी विजयसिंह लम्बा ने किसानों को बताया कि सरकार लगभग 2200 रुपये की सब्सिडी दे कर किसानों को 45 किलो यूरिया का एक कट्टा देती हैं और किसान इसका जरुरत से ज्यादा उपयोग करते है। किसान 100 किलो यूरिया में से पौधों को सिर्फ 30-35 किलो यूरिया ही काम आती हैं। बाकी भाप बनकर या जमीन में रिस कर नष्ट हो जाता हैं, वही नैनो यूरिया पूरी तरह से फसली पौधों को तक पहुंचता हैं और ये अधिक उपयोगी है। इसके प्रयोग से खेत की जमीन खराब नही होती हैं। जहाँ 45 किलो यूरिया का प्रयोग हो वहां नेनो 500 एमएल यूरिया से काम हो जाता हैं। सहायक कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए संतुलित मात्रा उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए तथा समय समय पर मिट्टी के नमूने की जांच करवाकर सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाने की बात कही। भामू ने खेत से मिट्टी का नमूना कहाँ से, कब व कैसे लेवें की जानकारी विस्तार से दी। दोनों अधिकारियों ने किसानों से नैनो यूरिया का प्रयोग करने की अपील की और इफको नैनो यूरिया तरल, सागरिका, जल विलय उर्वरक एवं जैव उर्वरकों के बारे में विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी की अध्यक्षता केवीएसएस अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा ने की। गोष्ठी में रिड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के व्यवस्थापक रामनिवास नैण, लालनाथ ज्याणी, रामप्रताप डेलू, हनुमान बाना, रेवंत ज्याणी, श्रवण गोदारा, भेराराम महिया, शंकर कलवानिया, हरिराम जाखड़, शंकर लाल, सहीराम, मनीष, मुनिराम, डूंगरमल, सोहनलाल सहित अनेक किसान उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया। (फोटो व रिपोर्ट-विक्रम स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों ने किसान गोष्ठी में नैनो यूरिया का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।