Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
dfdfdfdf
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के बदहाल हालातो में स्थिति यह है कि पालिका में कार्मिकों के ही दो पक्ष आमने सामने तने हुए हैं। दोनो के बीच जनता के काम फुटबॉल बन गए हैं और आज इसी फुटबॉल से पालिका में ईओ विरोधी कार्मिकों ने ईओ के खिलाफ एक गोल ओर कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ ईओ के पद से अपने विभागीय मूल पद बीकानेर नगरनिगम में भेजे गए भवानीशंकर व्यास द्वारा स्टे के सहारे पुनः जॉइनिंग को नियमानुसार अवैध बताने वाले ओर स्टे की कॉपी मांगने वाले कार्मिक कनिष्ठ लेखाकार रविशंकर जोगी को ईओ व पालिकाध्यक्ष द्वारा एपीओ कर दिया गया था। इस आदेश के खिलाफ जोगी भी कोर्ट गए और बुधवार को स्टे प्राप्त करने के बाद पालिका में ही पुनः कनिष्ठ लेखाकार के पद पर जॉइन कर लिया। हालांकि जोगी की जॉइनिंग से पहले पालिका में काफी गहमागहमी ओर तनातनी भी हुई लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों द्वारा दूरभाष पर हस्तक्षेप से जोगी ने जॉइन कर स्वायत शासन विभाग में निदेशक को सूचना भेज दी है।