Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में चोरों के हौसलें बुलंद है और एक युवक के घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोर ले उड़ा। आड़सर बास के वार्ड 29 में रविवार दोपहर 2.30 बजे के आसपास जब घरवाले घर में सुस्ता रहें थे तभी चोर ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मुकेश कुमार पुत्र बंशीलाल भाट ने बताया कि हम घर के अंदर ही थे और खाना खाकर रेस्ट कर रहें थे। जब मैं बाहर आया तो मेरी मोटरसाइकिल घर के आगे नहीं थी और इधर उधर पता करने पर भी नहीं मिली। मुकेश ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोटरसाइकिल को चोर ले भागा है व किसी को बाइक नजर आए तो वे पुलिस को सूचना अवश्य देवें। मुकेश श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को परिवाद देकर जांच करने व मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग की है। बता देवें यहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण चोर की कोई फोटो वीडियो नहीं मिल पाया है।