Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में एक युवक द्वारा ले जाई गई मोटरसाइकिल में चोर चोर का शोर हो गया व युवक के फोटो वीडियो भी वायरल हो गए और पुलिस ने अच्छी खासी भागादौड़ी भी की परंतु मामला कुछ अजब गजब सा निकला। आज सुबह बॉम्बे मॉल के सामने से रमेश राजपुरोहित की मोटरसाइकिल चोरी हुई व कांस्टेबल पुनित कुमार तुरंत जांच प्रारंभ कर दी। लगातार मामले में बाइक ले जाने वाले का पता लगाने का प्रयास किया। पुनित ने बताया कि मामला चोरी का नहीं भूल हो जाने का निकला। हुआ ये की युवक चैनरूप अपने दोस्त रामकुमार जाखड़ निवासी जैसलसर की मोटरसाइकिल लेकर कस्बे के बाजार में आया। युवक ने जाते हुए रमेश राजपुरोहित की मोटरसाइकिल स्टार्ट की और रवाना हो गया। बॉम्बे मॉल के पास एक बाइक सुबह से लावारिस खड़ी देख उसके मालिक का पता लगाया गया। मालिक का नाम रामकुमार जाखड़ आया तो पुनित ने इससे संपर्क किया। जब इससे पुछा गया कि आपकी बाइक कहां है तो उसने कहा कि उसका दोस्त चैनरूप ले गया था और वापस घर में खड़ी कर गया है। इस पर जैसलसर जाकर मोटरसाइकिल देखी गई तो वह रमेश की मोटरसाइकिल निकली। इस पर सभी अचंभित हो गए और चैनरूप को आगे से ध्यान रखा गया। रमेश की मोटरसाइकिल उन्हें मिल गई और रामकुमार जाखड़ को उनकी बाइक मिली तो सभी ने राहत की सांस ली।