Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, 302 में हुआ मुकदमा।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। मृतक युवक कुशाल मेघवाल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने बताया कि पोस्टमार्टम में युवक के गुप्तांग काटे जाने की सूचना पूर्णतया निराधार निकली है और मृत्यु के बाद शव सड़क पर औंधे पड़े होने के दौरान गर्मी के कारण खून गुप्तांगों में से बहना सामने आया है। मृतक के गुप्तांगों पर किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है। शिवराण ने बताया कि 302 में सेरूणा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में सख्ती से जांच की जा रही है। बता देंवे की मृतक के शव के कपड़ो में गुप्तांग के पास खून के धब्बे होने के कारण प्राथमिक द्रष्टया गुप्तांग काट कर हत्या करना माना गया था और इसी कारण मामले में कई तरह की बातें की जा रही थी। लोगों में भी इसी कारण आक्रोश फैल गया था। अब पोस्टमार्टम और पुलिस रिपोर्ट की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है।