Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। तोलियासर में आज भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ हुआ और जय जय ठाकुरजी के जयकारों से गांव गूंज उठा। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति सद्गुरू श्री तुलछाराम जी महाराज के शिष्य वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज ने कथा के पहले दिन कथा का माहात्म्य बताते हुए कहा कि प्रभु तक पहुंचने के लिए सत्संग सबसे सरल मार्ग है। महाराज ने कहा कि प्रभु तक पहुंचने के लिए गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करें व अहंकार को स्वयं पर हावी नहीं होने देवें। ध्यानाराम जी ने कहा कि मनुष्य के विनाश का मुख्य कारण अहंकार की होता है। महाराज ने सतयुग, त्रेता युग द्वापर युग और कलयुग के चार राक्षसों के बारे में बताते हुए कहा कि सतयुग में हिरण्यकश्यप, त्रेता युग में रावण, द्वापर युग में कंस और कलयुग में अहंकार मनुष्य का शत्रु है। इसलिए मनुष्य को कलयुगी राक्षस से बचकर भगवान का जप तप पाठ पूजा व स्मरण करना जरूरी है, तभी जाकर मुक्ति का मार्ग मिल सकेगा। इस दौरान भव्य पांडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ रही व तोलियासर सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु भागवत श्रवण के लिए पहुंचे। पांडाल में कन्या स्वयंसेवक व किशोर स्वंयसेवक ने व्यवस्थाओं को संभाला व मंदिर निमार्ण कमेटी व तोलियासर नवयुवक मंडल आयोजन की सफलता के लिए प्रयासरत है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज अहंकार से दूर रहने की शिक्षा दी।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो महिलाओं ने पहले दिन की कथा का श्रवण लाभ लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराज ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

उदरासर में गुंजा हर हर महादेव, शिव मंदिर में हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। क्षेत्र के गांव उदरासर में आज हर हर महादेव के जयकारे गूंज उठे व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में भाग लिया। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जनत पारख द्वारा यहां शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया है जिसमें मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय के सान्निध्य अनेक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। हवन में 40 जोड़ो ने भाग लिया व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूर्णाहुति दी। सरपंच किसनाराम गोदारा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान संतोष गोदारा, हजारी गोदारा, मुनिराम पुनिया, लेखराम गोदारा, डालचंद शर्मा, ओमदास स्वामी, रामचन्द्र गोदारा, नन्दराम गोदारा, देदाराम गोदारा, मघाराम सहू, प्रभूनाथ सिद्ध, किशन गोदारा, मामराज कड़वासरा, भींयाराम मेघवाल, भंवरलाल गोदारा, बाबूलाल गोदारा, रामसुख गोदारा, रामदास स्वामी, चुन्नीलाल मोट, चंदू सुथार, हरिराम बिस्सू, सीताराम जाखड़, परमाराम जाखड़, नोरगराम तावणीया, ओमप्रकाश मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, टीकूराम मेघवाल, गोपाल मेघवाल, मोहन मेघवाल शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह जनतलाल पारख ने उदरासर में करवाया शिव मंदिर का निर्माण।