Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। शुक्रवार को क्षेत्र भर में गर्मी ने कहर बरपाया और तेज लू के थपेड़ो ने आमजन को परेशान किया। सुबह 9-10 बजे ही तेज गर्म हवाओं ने सड़कों पर कब्जा कर लिया और दोपहर भर सड़कें सुनसान नजर आई। मौसम विभाग ने आज तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना के साथ हीट वेव की चेतावनी जारी की वहीं 21 मई से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने और हीट वेव से राहत मिलने की बात कही है। विभाग ने 21 मई को बीकानेर संभाग में तेज अंधड़ की भी चेतावनी दी है। 20-21 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक स्ट्रांग प्रेशर ग्रेडिएंट फोर्स डेवलप होगा जिसके कारण तेज अंधड़ की गतिविधि होगी। बता देवें जयपुर में गुरुवार को सीजन के सबसे गर्म दिन रहा वहीं बाड़मेर, धौलपुर में तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। 20 मई को गर्मी का सितम जारी है और 21 मई को उत्तरी राजस्थान के मौसम में बदलाव के आसार है।
किसानों ने प्रारंभ की बिजाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों में किसानों ने इस तपती गर्मी की परवाह किए बिना मूंगफली बिजाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। किसान हरि जाखड़ ने बताया कि बिजली के कारण अधिकांश बिजाई में अभी समय लगेगा परंतु कहीं कहीं किसानों ने बिजाई प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने प्रारंभ की मूंगफली बिजाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान तपती लू में खेतों में कर रहें है बिजाई कार्य।(फोटो-हरि जाखड़)