Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। लुटेरी दुल्हनों की खबरें आजकल मीडिया में छाई रहती है और ऐसा ही मामला श्रीडूंगरगढ़ में भी सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने युवक से दूसरा विवाह रचाया व विवाह खर्च सहित सोना चांदी व घर में रखे नगदी रूपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक ने सोने चांदी के गहने व रूपए आरोपियों से बरामद कर दिलवाने की मांग की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास वार्ड नम्बर 24 में 21 वर्षीय युवक दिलीप पुत्र मंजूदेवी ढोली ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को मैं व मेरी मां हमारे घर में बैठे थे तभी हमारे घर सरोज पत्नी छोटूलाल निवासी लखासर, निजामूद्दीन, पालाराम, विद्या पत्नी पालाराम व बाबूड़ी निवासी सेहला रतनगढ़ हमारे घर आए। विद्यादेवी ने अपनी पुत्री माया के लिए मुझे पसंद किया। दो दिन बाद ये सभी 14 मार्च को माया को लेकर हमारे घर आए व गरीब होने की बात कह कर विवाह खर्च देने की मांग की। हमने एक लाख रुपए उधार किसी से लेकर दिए तथा 25 मार्च को माया के साथ विवाह हो गया। विवाह में सोने की आड़, सोने का हाफ सेट, एक सोने का हार, सोने के कानों के झूमर, रखड़ी, मंगलसुत्र, तीन जोड़ी बालियां, तीन जोड़ी पायल माया को दिए। विवाह के बाद माया दो दिन हमारे घर ठीक से रही व फिर मेरे व मेरी मां के साथ झगड़ा फसाद करने लगी। तभी वह पीहर चली गई और पांच दिन पहले ही उसे लेकर आया। वह लड़ाईयां करने लगी और हमने उससे समझाईश की परंतु वह नहीं मानी। तब पता चला की पूर्व में माया का विवाह बिग्गा निवासी नरेन्द्र से हो चुका था जिसका केस श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में चल रहा है। माया से पूछताछ करने पर उसने ये नकली शादी का काम होने की बात कहते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पार्थी ने बताया कि बुधवार दोपहर आरोपी माया सोने चांदी के गहने, पचास हजार रूपए निकाल कर अपने बैग में भर लिए व दोपहर एक बजे उसकी मां विद्या आई व बुरी तरह झगड़ा व मारपीट करते हुए मां के गले से सोने की चेन व मोबाईल छिन कर चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द की है।