Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों के मंत्रोच्चारण व दण्डी स्वामी श्रीरामानंदजी तीर्थ महाराज के सान्निध्य में सारस्वत भवन प्रांगण में सारस्वत समाज (कुण्डिय) स्मारिका का लोकार्पण किया गया। महाराज ने स्मारिका के लोकार्पण की शुभकामनाएं दी वहीं देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने पूरे ब्राह्मण समाज को एकमंच पर आने की बात कही। सारस्वत ने कहा कि ब्राह्मण एक नहीं हो सकते ये भ्रांति अन्य लोगों ने फैलाई है और जब भी देश धर्म को जरूरत पड़ी है ब्राह्मण एक हुए है और आगे भी एकजुटता का परिचय देंगे। सारस्वत ने युवाओं को सत्य, धर्म और न्याय के देवता परशुराम से प्ररेणा लेने की बात कहते हुए मोदी सरकार द्वारा बनाए जा रहें परशुराम सर्किट की जानकारी देते हुए कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने परशुराम जी की भूमि को याद तक नहीं किया। साहित्यकार श्याम महर्षि ने ब्राह्मण युवकों को कड़े परिश्रम के द्वारा समाज में सम्मान प्राप्त करने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करने, एकजुट होने, महिला उत्थान में भागीदारी निभाने की बातें कही गई। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय अखिल सारस्वत कुण्डिय समाज अग्रणी महासमिति अध्यक्ष भगवानाराम सारस्वत, छ न्याति ब्राह्मण महासंघ बीकानेर के अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, पूर्व अध्यक्ष खेताराम तावणियां, नगरपालिका मंडल अध्यक्ष मानमल शर्मा, शिक्षाविद् ताराचंद इन्दौरिया, लक्ष्मीनारायण तावणियां उपस्थित रहें। मंच पर समाज के वयोवृद्ध डूंगर औझा भी उपस्थित रहें। मंचासिन अतिथियों का रेवंतराम सारस्वा गुसाईंसर बड़ा, भंवरलाल सारस्वा समंदसर, शंकर सारस्वा सेरूणा, तुलछीराम मोट उदरासर, गणेश कायल, सुनिल तावणियां ठुकरियासर, भीखाराम सारस्वा गुसाईंसर बड़ा, रामदयाल सारस्वा ठुकरियासर, रामकुमार सारस्वा उदरासर, मोहनलाल सारस्वा पूनरासर ने साफा बंधवाकर, फूलमालाएं पहनाकर व स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश सारस्वत, सुरेन्द्र चुरा ने किया। इस दौरान बजरंगलाल औझा, कुनणाराम सारस्वा, तुलसीराम गुरावा, काशींराम तावणियां, रामेश्वरलाल सारस्वा, भवानीप्रकाश तावणियां ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने किया स्मारिका का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहे मुख्य अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सारस्वत समाज के नागरिकों ने आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया ने स्मारिका लोकार्पण की बधाई दी।