Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। चुरू व सीकर से सांसद चुनाव लड़ने वाले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पंजाब के दिग्गज व दिवंगत कांग्रेसी नेता रहें बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा जॉइन कर ली है। नड्डा ने जाखड़ का स्वागत करते हुए देश भक्ति व देश हित में इसें बड़ा निर्णय बताया। जाखड़ अबोहर से विधायक है और जाखड़ ने भरे मन से कहा कि मेरी तीन पीढियां कांग्रेस में रही और ये 50 साल का रिश्ता तोड़ना आसान नहीं था। ये निर्णय आसान नहीं था परंतु मैंने राजनीति निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग नहीं किया। राष्ट्रीयता व एकता की भावना के लिए 50 साल का रिश्ता तोड़ा क्योंकि झगड़ा राष्ट्रीयता व पंजाब की अखंडता के लिए हुए। बता देवें पंजाब में सीएम पद के दावेदार माने जाने वाले सुनिल जाखड़ ने भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि असूल टूट जाएं तो आधारभूत तत्त्वों से समझौता नहीं हो सकता है, मुझे पद से हटाया जा सकता है राष्ट्रीयता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बलराम जाखड़ का प्रभाव रहा था और चुरू चुनाव में वे केवल 30 हजार मतों से चुनाव हारे थे वहीं सीकर में 1 लाख वोटों से बड़ी विजय हासिल की थी। श्रीडूंगरगढ़ में भी भाजपा में उत्साह की लहर है और भाजपाई बड़े जाट नेता सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने की एक दूसरे को बधाइयां दे रहें है।