Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। क्षेत्र में एक जने के पीछे पिकअप दौड़ाकर उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा थाने में दर्ज हुआ है। गांव जाखासर नया निवासी 40 वर्षीय गोमन्दराम पुत्र मघाराम नायक ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि इसी गांव का सीताराम पुत्र रेवतंराम जाट मुझसे व मेरे परिवार से रंजिश रखता है। 18 मई बुधवार की शाम करीब 7 बजे मैं अपने घर से बाहर आया तो सीताराम गांव के ही रूपसिंह राजपूत की पिकअप लेकर आया व पिकअप को मेरे पीछे दौड़ाया। पार्थी ने साइड में होकर जान बचाई और आरोपी ने पिकअप गाड़ी से मेरे घर की दीवार को टक्कर मारी। उसने बताया कि आरोपी ने गाड़ी से नीचे उतरकर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। रोला होने पर मौके पर सीताराम पुत्र नारायणराम जाट, जगदीश पुत्र श्रीराम जाट आए और आरोपी को दकाला तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से चला गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।