Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में घूमचक्कर व मुख्य बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या का समाधान करने के लिए उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने थानाधिकारी को सुधार करने के निर्देश किए। थानाधिकारी ने वेदपाल शिवराण के निर्देशों पर कस्बे के सभी टैम्पू व टैक्सी चालकों घूमचक्कर बुलाया व टैक्सी टैम्पू यूनियन अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी की अध्यक्षता में मिटिंग ली गई। कांस्टेबल देवेन्द्र ने टैक्सी यूनियन को अपनी टैक्सियों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने, क्षमता से अधिक सवारी नहीं बिठाने, टैम्पू में स्पीकर पर गाने चलाकर ध्वनि प्रदुषण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। देवेन्द्र ने बताया कि टैम्पू के संपूर्ण कागकात अपने पास रखने, गलत दिशा में टैम्पू नहीं दौड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। वेदपाल शिवराण ने बताया कि सभी वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी समझे व कस्बे की वाहन व्यवस्था में सुधार करने में सहयोग देवें। इस दौरान टैक्सी चालक श्याम गिरी, राहुलगिरी, लाल मोहम्मद, चांद मोहम्मद, हजारी राम, आरीफ, सुरेन्द्र, परमेश्वर, राजू, दशरथ सिंह, सद्दाम, विक्रम सिंह, किशनलाल, भवानी, पवन भार्गव सहित अनेक टैक्सी चालक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर पर सभी टैक्सी चालकों की बैठक ली गयी व यातायात संबंधी निर्देश दिए गए।