Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में हो रोडवेज बस स्टैंड, कई संस्थाध्यक्षों ने मांग की।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में रोडवेज बस स्टैंड की कमी के कारण बढ़ता शहर बुरी तरह से परेशान है और इस बारे में समाज सेवी व सामाजिक संस्थाए समय समय पर मांग भी उठाती रही है। कस्बे में समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया व नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष श्रवण गुरनाणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, लोक सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, समाजसेवी महावीर माली, महापुरूष समारोह समिति के अध्यक्ष गोपाल राठी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कस्बे में बस स्टैंड का निर्माण करवाने की मांग की है जिससे क्षेत्र के सैंकड़ो यात्रियों को राहत मिल सकें। बता देवें रीट व कांस्टेबल परीक्षाओं के समय भी यहां सैंकड़ो युवा रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने की वजह से परेशान हुए थे और ये आवाज भी श्रीडूंगरगढ़ टाइमस ने प्रमुखता से उठाई थी। समाजसेवियों ने गहलोत को पत्र में लिखा की क्षेत्र के यात्री भयंकर रूप से परेशान है और यहां नए बस स्टैंड की सख्त आवश्यकता शहर को है। इन्होंने मांग की महावीर कीर्ति स्तम्भ एनएच 11 के दक्षिणी भाग में वन विभाग की खाली जमीन है जो वर्तमान में किसी काम में नहीं आ रही है और ये बस स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान है। संस्थाध्यक्षों ने कहा कि इस भूमि पर अतिक्रमण होने की संभावना मंडराती रहती है जिसे संज्ञान में रखकर सरकार लोक सुविधाओं हेतु भूमि का आवंटन कर आमजन को राहत देंवे।