Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2022। मौसम विभाग ने सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और लू के थपेड़ो ने आम जन का जीवन को बेहाल कर दिया है। बाजार में दुकानों में बैठे दुकानदार बुरी तरह से गर्मी से बेहाल है और सड़कें सुनसान पड़ी है। गर्मी का असर ग्राहकी पर पड़ा है और ग्राहकी कमजोर हो गयी है। देर शाम को बाजार में हल्की रौनक होती है और दिनभर लोग घरों में दुबके रहते है। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह 10 बजे ही गर्मी ने कहर ढाना प्रारंभ कर दिया और मौसम विभाग के अनुसार आज भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार को भी गर्मी का कहर जारी रहेगा और 16 मई के बाद लू में कुछ राहत मिल सकती है। श्रीडूंगरगढ़ में पारा आज 47 पार है औ भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी बच्चे व बुजुर्गों को घर पर ही रहने की सलाह दी है। डॉ.संतोष आर्य ने बताया कि पानी का सेवन अधिक करें व भूखे पेट घर से नहीं निकले। आर्य ने कहा कि घरों में सभी नागरिक ताजा भोजन ही ग्रहण करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण गर्मी में प्रतिदिन युवा पालसिये भरते है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेखावत फ्रेंड्स ग्रुप के युवा कालू रोड पर पंछियों के लिए करीब 80 पालसिये रोजाना भर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह सुबह ही सूरज के तेवर तीखे हो जाते है।