Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2022। अगर आप भी सिरदर्द से परेशान रहते हैं या फिर काम करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है. हम आपके लिए मूंग दाल के फायदे लेकर आए हैं. ये हमें कई बीमारियों से बचाने में मददगार है. भारतीय भोजन में मूंग (Moong) का खूब प्रयोग किया जाता है. वैसे तो सभी दालें प्रोटीन से भरपूर और सेहत का खजाना हैं. लेकिन मूंग की दाल (moong dal) का अपना महत्व है. महिला और पुरुषों की सेहत के लिए इसका सेवन बेहद लाभकारी माना गया है.

डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, अगर अंकुरित मूंग दाल सुबह-सुबह खाई जाए तो शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है, मूंग दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन, अमीनो एसिड और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों (Chronic Diseases) से बचाते हैं.

मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
मूंग दाल में कार्बोहाइ‍ड्रेट, फाइबर, विटामिन बी9, मैग्‍नेशियम, मैग्‍नीज, विटामिन बी4, फॉस्‍फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, विटामिन बी 2, बी3, बी5, बी6 आदि पाया जाता है. इसे प्रोटीन (Protein) का बेहतरीन विकल्‍प माना जाता है.

मूंग दाल के फायदे (Benefits of Moong Dal)

  1. मूंग दाल में पाया जाने वाला फाइबर पेट को हेल्‍दी रखता है.
  2. मूंग की दाल में भरपूर मात्रा में तरह-तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्‍स से बचाते हैं.
  3. मूंगदाल का सेवन करने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.
  4. यह  कोलेस्‍ट्रोल को कंट्रोल रखती है, जिससे हार्ट की समस्‍या से बचा जा सकता है.
  5. मूंग दाल में हाई फाइबर और प्रोटीन होता है. इसके सेवन से भूख लगने वाले हार्मोन्‍स उतने सक्रीय नहीं होते और पेट लंबे समय तक भरा रहता है.