Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में चोर अपनी कारस्तानियों से बाज नहीं आ रहें है व पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी उनके हौसले पस्त नहीं हो रहें है। राजेश पुत्र मामराज ने थाने में मुकदमा दर्ज करवा पुलिस को बताया कि वे ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा निवासी है और श्रीडूंगरगढ़ में उनका प्रतिष्ठान हरियाणा मोटर गैरेज है। उसने बताया कि 11 मई बुधवार को रात 9.45 बजे अज्ञात चोर उसकी दुकान के आगे से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।