Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
होगा भव्य पंचायत भवन का निर्माण, आगे आए भामाशाह।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी पहचान भी रखता है और अब यहां गांव के भामाशाह के.एल.जैन के सहयोग से भव्य पंचायत भवन का निर्माण करवाया जाएगा। वार्ड पंच विद्याधर शर्मा ने बताया कि लंबे समय से भवन जीर्णशीर्ण अवस्था मे है और सरकारी स्तर पर मांग पूरी नहीं होते देख ग्राम पंचायत ने भामाशाह के.एल.जैन से संपर्क किया। जैन ने भवन के नवनिर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि मोमासर में वृहद सेवा कार्य तथा अनेक विकास कार्य गांव में जैन द्वारा किए गए है। इस दौरान वार्ता में उपसरपंच जुगराज संचेती, जगत संचेती, गोपाल गोदारा, राजेन्द्र संचेती, प्रदीप संचेती, बजरंग सोनी, जगत पटावरी, सीताराम सुथार सहित स्वयं विद्याधर शर्मा उपस्थित रहें। इस स्वीकृति के बाद मौजिज ग्रामीणों ने भामाशाह का आभार जताया।