Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
निर्वाचन अधिकारी ने दिए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश, मतदान दल हुए रवाना, कल दो वार्डों में होगा चुनाव।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2022। ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान के वार्ड 7 व 8 के पंच पद के लिए चुनाव कल संपन्न करवाया जाएगा। मतदान दल सदस्यों को आज उपखण्ड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें राज्य निर्वाचन प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ राधाकिशन सोनी ने मतदान- प्रक्रिया, मतगणना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निर्वाचक अधिकारी डॉ. दिव्या ने मतदान दलों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी नायब तहसीलदार सुरेंद्रकुमार मीणा, भव्य कटारिया एवं मोहम्मद आरिफ भाटी उपस्थित रहे व मतदान दलों को सामग्री देकर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।