Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2022। स्प्रे का प्रयोग करते समय छोटी सी असावधानी भी सीधे किसान की मौत का कारण बन जाती है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी खेताराम मेघवाल के घर में आज मातम पसरा है और परिवार गमगीन है। खेताराम का 30 वर्षीय युवा पुत्र रामलाल मेघवाल ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। रामलाल के चचेरे भाई सुरजाराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सालासर की रोही में स्थित अपने खेत में बुधवार 4 मई को रामलाल फसली बीज में स्प्रे कर रहा था। इस दौरान स्प्रे चढ़ जाने से उसकी की तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।