Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2022। शहरों की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के कारण चोरों की मुश्किलें बढ़ गई है तथा अब चोर गांवो का ओर खेतों का रूख करते नजर आ रहें है। बाना गांव की आथुनी रोही में आज सुबह पांच खेतों के किसान जागे तो उनके होश उड़ गए। कल रात चोरों ने उनके पाइपों के फव्वारें गायब कर दिए है। चोरों ने सहीराम खेतराम गोदारा के खेत से 41 फव्वारें तथा शंकरलाल तुलछाराम, हंसराज रेवंतराम, मुखराम मेघाराम जाट, भंवरलाल गोदारा के खेत से 15-15 फव्वारें चोरी कर लिए। किसान सहीराम गोदारा ने बताया कि दो दिन पूर्व इसी रोही में खिंयाराम कुंभाराम जाट के खेत से 21 फव्वारें तथा भागीरथ बीझांसर के खेत से 10 फव्वारें चोरी हो गए थे। किसानों ने पैर के खोज देखकर चोर का अनुमान लगाने का प्रयास भी किया परंतु नाकाम रहें क्योंकि पैर रास्ते पर आकर गाड़ियों के गुजर जाने से समाप्त हो गए। किसानों की आर्थिक नुकसान के साथ ही बिजाई में रूकावट का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि एक फव्वारा 400 से 500 रूपए का होता है और सबसे बड़ी मुश्किल बिजाई के समय खेत में पानी का छिड़काव रूक जाता है और पहले नए फव्वारों के रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ता है। बता देवें ये फव्वारें तांबे के बने होते है और एक फव्वारें का वजन 400 ग्राम होता है। बाजार में पुराने फव्वारें वजन पर लिए जाते है और पुराना तांबा 600 से 700 रूपए प्रति किलोग्राम लिया जाता है। अगर पुराना फव्वारा भी दिया जाए तो 130 रूपए प्रति फव्वारें के प्राप्त किए जा सकते है। ऐसे में चोर की चांदी हो जाती है और किसान नुकसान के साथ परेशानी का सामना करते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच खेतों से चोरी किए फव्वारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों से पाइपों के फव्वारें निकालने की बढ़ रही है घटनाएं।