Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को इस समय हड़कंप मच गया जब जिले से आई स्पेशल पुलिस टीम ने यहां 28 लोगो को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में बॉम्बे कालोनी के पास स्थित एक खेत मे जुआघर चलाया जा रहा था। इस सूचना पर डीएसटी बीकानेर द्वारा आज छापा मारा गया। मौके पर 28 जनो को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया और उनसे 1.75 लाख रुपये भी जब्त किए गए। विदित रहे कि इसी जुआघर पर कुछ दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भी कार्रवाई कड़ते हुए 9 जनो को गिरफ्तार कर 43 हजार रुपये बरामद किए थे। लेकिन कुछ ही दिनों में यह अवैध जुआ घर फिर से शुरू हो गया। ऐसे में सोमवार को डीएसटी ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले में कुछ ही देर में अपडेट ख़बर भी पढ़ने के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ आपके काम की हर खबर से जुड़े पूरी प्रामाणिकता के साथ क्षेत्र के एकमात्र न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें क्षेत्र की हर खबर से।