Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
छोटा भाई निकला घर से बड़ा भाई पहुंचा थाने, दो घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला, किया पिता व भाई के सुपुर्द।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। कई बार पुलिस की तत्परता आमजन के लिए वरदान साबित होती है और ऐसा ही वाकया आज श्रीडूंगरगढ़ थाने में नजर आया जब एक हैरान परेशान परिवार को तुरंत कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी राहत दी। आज एक छोटा भाई सुबह ट्रेन देखने के लिए घर से निकल गया और शाम तक नहीं लौटा तो बड़ा भाई थाने पहुंच गया और मुकदमा दर्ज करवाया। हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह व कांस्टेबल श्रीकिशन ने जांच प्रारंभ की और बालक को 2 घंटे के भीतर ढूंढ लिया गया व पिता तथा भाई के सुपुर्द कर दिया गया। हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बताया कि वार्ड 8 निवासी 19 वर्षीय भरतकुमार पुत्र काशीराम भाट थाने पहुंचा व अपने 14 वर्षीय भाई रवि भाट के सुबह 6 बजे घर से निकलने की बात बताते हुए वापस घर नहीं लौटने की सूचना देकर मुकदमा दर्ज करवाया। मायूस युवक को देखकर तुरंत तलाश जारी कर दी गई। सीसीटीवी कैमरो की मदद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तलाश प्रारंभ की व बालक रेलवे स्टेशन पर मिल गया। बालक को थाने लाया गया व पिता व भाई के सुपुर्द कर दिया गया है।