Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
जिलाकलेक्टर को दिया ये अधिकार, पढ़ें सभी अभिभावकों के लिए जरूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। 45 डिग्री से अधिक तापमान पर तप रहें राजस्थान के सभी जिला कलक्टर्स को शिक्षा विभाग ने गर्मी देखते हुए छुटि्टयां करने या फिर स्कूल का समय परिवर्तन करने का अधिकार दिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टर्स को शुक्रवार शाम पत्र भेज दिया है। बता देवें राजस्थान के अधिकांश जिलों में इन दिनों गर्मी परवान पर है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बाडमेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली सहित कई जिलों में तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। राज्य का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से कम हो। ऐसे में सुबह साढ़े सात बजे से एक से डेढ़ बजे तक संचालित हो रहे स्कूल्स के कारण नन्हें बच्चों को परेशानी हो रही है। तेज गर्मी के कारण ही शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं क्लास के टाइम टेबल में भी भारी परिवर्तन कर दिया था।

एग्जाम में नहीं होगा फेरबदल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलक्टर्स स्कूल में छुट्‌टी और समय परिवर्तन तो कर सकेंगे लेकिन स्कूल के एग्जाम में कोई फेरबदल नहीं कर सकेंगे। दरअसल, शिक्षा विभाग के स्कूल्स में कक्षा एक से चार, छह, सात के एग्जाम अभी होने हैं। वहीं पांचवीं बोर्ड के एग्जाम भी चल रहे हैं। इन एग्जाम की डेट्स और समय में जिला कलक्टर कोई परिवर्तन अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे।