Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने गुरूवार को पी. बी. एम. अस्पताल परिसर में निःशुल्क दवा वितरण केंद्र व शीतल जल प्याऊ के निर्माण के लिए नींव रखी वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने प्रधान कोटे से क्षेत्र के गांव मिंग्सरिया में 7 लाख रूपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी। सारस्वत ने अपने माता पिता स्व. गौरा देवी व स्व. जोधाराम सारस्वत की स्मृति में पूरे जिले के मरीजों के लिए दोनों भवनों के निर्माण के लिए पूजन किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद सलीम, अधीशक डॉ. पी के सैनी, ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. बी. एल. खोजोटिया ,डॉ. एल. के. कपिल ,डॉ. कपिल पारीक, डॉ. गुजन सोनी, डॉ. अशोक परमार सहित भाजपा जिला महामंत्री कुम्भनाथ सिद्ध व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, सत्यनारायण तावाणीयां, परमेश्वर सारस्वत, गोपीकिशन ओझा, नरेश मोट, बिरजू उपाध्याय, विमला उपाध्याय, नरेश सारस्वत, शिव गुरावा, रामनिवास खान्तड़िया मौजूद रहे । पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने मिंग्सरिया में राजपूत, स्वामियों के लिए अंतिम संस्कार स्थान श्मशान भूमि की चार दीवारी के निर्माण के लिए ग्रामीणों को प्रधान कोटे से 7 लाख रूपए की स्वीकृति जारी करवाई। इस पर गांव के राजपूत तथा स्वामी समाज सहित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के साथ प्रधान पति केसराराम गोदारा का आभार प्रकट किया।