Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220427-WA0086
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। प्रदेश भर में भीषण गर्मी के दौर में मांग बढ़ने व आपूर्ति में कमी से उत्पन्न बिजली संकट पर सरकार द्वारा लगातार एक्शन लिए जा रहें है। अधिक्षण अभियंता जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर ने जिले के उपखंड मुख्यालयों पर कटौती का शेड्यूल जारी किया है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में मध्यरात्रि बाद 2 बजे से सुबह 6 बजे तक सोनियासर, धनेरू, मोमासर के आस पास के क्षेत्र में होगी बिजली कटौती, वहीं सुबह 6 बजे से 10 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ रिड़ी, बादनूं, दुलचासर एवं आस पास का क्षेत्र, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे मोमासर व आस पास के क्षेत्र में, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे सोनियासर, धनेरू व आस पास का क्षेत्र, लालमदेसर व दुलचासर के आस पास के क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।