Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022।  बिजली के मांग व खपत में भारी अंतर के कारण राज्य सरकार ने बिजली कटौती के आदेश दिए परंतु क्षेत्र के गांवो में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कल रात कई गांव बिजली के इंतजार में ही रहें और दूसरी ओर क्षेत्र के किसान लगातार पूरी बिजली की मांग कर रहें है। ऐसे में युवा नेता यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना राजधानी जयपुर पहुंचे। यहां बाना ने ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मुलाकात की और इस बिजली संकट के दौर में भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों की बिजली में कटौती नहीं करने की मांग की। बाना ने मंत्री को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ बेल्ट मूंगफली उत्पादन का प्रमुख केंद्र है और वर्तमान में मूंगफली बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को पूरी बिजली की जरूरत है जिससे वे सही समय पर खेतों में बिजाई कर सकें। बाना ने बीदासर मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन के फाटक की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। बाना ने कहा कि क्षेत्र के 40 गांवो सहित लाडनू, बीदासर, सुजानगढ़, सालासर तक के यात्री बुरी तरह से इस फाटक के कारण परेशान है और मरीजों की तो जान पर बन आती है। बाना ने दोनों मांगो के लिए भाटी को ज्ञापन सौंपा व मंत्री से शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने मंत्री से किसानों को पूरी बिजली देने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मिले व क्षेत्र में मूंगफली बिजाई का समय होने की बात कही।