Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आए दिन बड़े हादसे हो रहे और कई लोगों को स्थाई रूप से अपंग होना पड़ रहा है वहीं कई जाने भी जा रही है। लेकिन फिर भी क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लोग है जो शराब के नशे में झूमते हुए वाहनों को हाईवे पर दौड़ा रहे है। ऐसे लोग स्वयं की जान के साथ साथ अन्य लोगों के प्राणों से खिलवाड़ कर रहे है। ऐसे ही दो वाहन चालकों सहित तीन जनों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि हेड कांस्टेबल आवड़दान ने नेशनल हाईवे 11 पर बुडानिया पम्प के पास शराब के नशे में लहराते हुए ट्रेक्टर चलाने वाले गांव गोपालसर निवासी सुल्तानाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है एवं उसका ट्रेक्टर भी जब्त किया है। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने नेशनल हाईवे पर ही सेसोमू स्कूल के पास शराब के नशे में बाईक चलाने वाले प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़ निवासी बृजलाल नायक को गिरफ्तार किया एवं उसकी बाईक को सीज किया। बाईक पर साथ में बैठे प्रताप बस्ती के ही धनराज मेघवाल को भी सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के जुर्म में 60 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।