Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। प्रधान पति व कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने आज विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली व बिजली आपूर्ति पर चर्चा की। गोदारा ने क्षेत्र में छाए बिजली संकट में अधिकारियों द्वारा धैर्य के साथ कार्य करने की बात कही। गोदारा ने कहा कि तोलियासर व लोडेरा गांव में निर्माणाधीन 33 केवी जीएसएस का कार्य शीघ्र प्रांरभ करें जिससे इन क्षेत्रों के कृषि कुओं के किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति की जा सकें। गोदारा ने विभाग की परिवहन समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति के सहयोग से शीघ्र दुरस्त करवाने का आश्वासन भी दिया। गोदारा ने कहा कि परिवहन के लिए सड़के दुरस्त होगी तो 33 केवी जीएसएस का ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में उसे तुरंत बदलने की कार्रवाई की जा सकेगी। गोदारा ने अधिकारियों से कहा की भीषण गर्मी को देखते हुए किसान का ट्रांसफार्मर जलने पर उसे तुरंत दूसरा ट्रांसफार्मर दिए जाने का आग्रह भी किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सेरूणा प्रेम भादू, पंचायत समिति सदस्य रामनारायण गोदारा, जालबसर सरपंच बेगराज लुखा, बिंझासर सरपंच सोहनलाल नैण, सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

भाजपा पार्षदों ने उठाई वार्डों की पानी बिजली की समस्याएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 33 व 35 की बिजली पानी की समस्याओं को लेकर पार्षद रजत आसोपा व भरत सुथार दोनों विभागों के अधिकारियों से मिले। दोनों पार्षदों ने वार्ड की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। रजत आसोपा ने कालूबास सांबनीया कुआं कि पाईप लाइन के पानी की आपूर्ति नहीं होने व लगातार अधिकारियों को अवगत करवाने पर भी समाधान नहीं होने की बात कही। वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार ने सेवानाथ की बगीची होद में पानी की किल्लत के लिए आवाज उठाई। सुथार ने कहा कि यहां स्थित कच्ची बस्ती के बाशिंदे 500 देकर पानी के टैंकर गिरवाने को मजबूर है जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। बिजली विभाग पहुंच कर इन पार्षदों ने 35 में बिजली के ट्रांसफार्मर अधिक नीचे होने के कारण गंभीर खतरा मंडराने की समस्या बताई तथा वार्ड 33 के उत्तरी दिशा में सेवानाथ बगीची के ट्रांसफार्मर पर लगातार फ्यूज होने की समस्या का समाधान करने की मांग की। पानी बिजली अधिकारियों ने पार्षदों से कस्बे की समस्या को लेकर संवेदनशील होने की बात कहते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।