Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। सुबह सुबह देश विदेश की खबरों के साथ प्रदेश व जिले की खास खबरों को जानने के लिए आप अनेक साधनों का उपयोग करते है परन्तु अब श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र के पाठकों के लिए लेकर आया है आपके काम की हर खबर एक विशेष कॉलम जो रोजाना सुबह प्रकाशित किया जाएगा। जिसमें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाले या जिसका सीधा असर आप तक हो वे सभी खबरें पूरे भरोसे के साथ आप यहां पढ़ सकेंगे। और देश विदेश से लेकर जुड़ सकेंगे प्रदेश व जिले सहित हमारे क्षेत्र की हर खास खबर से।
ट्विटर में हो सकते है ये बड़े बदलाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रू) में खरीद लिया है। दुनियाभर में टिवटर के 21.7 करोड़ एक्टिव यूजर्स है, जिनमें 2.4 करोड़ भारत में है। इस सौदे से यूजर्स पर असर के साथ ही चार बड़े बदलाव की संभावना है। 1- हर यूजर को ब्लू टिक मिलेगा। 2- हर यूजन की प्रामाणिकता जांची जाएगी और फर्जी एकाउंट खत्म करेंगे। 3- एडिट बटन होगा, ताकि टवीट में किसी गल्ती को सुधार सकें। 4- यूजर्स जान सकेंगे कि उनकी पोस्ट को प्रमोट किया गया है या डिमोट। वहीं फ्री स्पीच की आड़ में फर्जी सूचनाओं के दौर का खतरा भी बढ़ जाएगा।
6-12 साल के बच्चों को भी एक हफ्ते में लगेगा कोरोना का टीका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना के पैर फिर से फैलते नजर आ रहें है और मंगलवार को 45 दिन बाद प्रदेश में कोरोना रोगी संख्या 50 के पार पहुंच गई है। स्कूलों में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए केन्द्र सरकार ने 6 से 12 वर्ष के बच्चों को भी सुरक्षा का टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। इन बच्चों को कोवैक्सीन, 5 से 12 साल के लिए कॉर्बेवैक्स जबकि 12 साल ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जायकोव डी को मजूंरी मिली है। सूत्रों के मुताबिक बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन अगले सप्ताह से निजी व सरकारी टीकाकरण केंद्रो पर उपलब्ध होगी।
पीके का कांग्रेस को इनकार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का आफर ठुकरा दिया है। कांग्रेस व पीके के बीच बातचीत समाप्त होने के कई कारण बताए जा रहें है। माना जा रहा है कि पीके चुनावी रणनीति के लिए असीमित शक्तियां मांग रहें थे। साथ ही वह अपनी कंपनी को चालू रखने की शर्त भी रख रहें थे। पार्टी में शामिल नहीं होने के निर्णय के बाद पीके ने तंज कसा कि कांग्रेस केा नेतृत्व और संगठन की समस्याएं दूर करने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।
करौली के दंगा पीड़ितों घायलों को 1.41 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करौली शहर में दो अप्रेल को शोभायात्रा पर पथराव के बाद आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के घायलों और पीड़ितों को एक करोड़ 41 लाख 80 हजार की आर्थिक सहायेता राशि की स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिला कलेक्टर अंकत कुमार सिंह की ओर से आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति जारी कर दी गई है। घटना में 45 घायल व 69 नुकसान पीड़ित है।
सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम्स के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर एक जुलाई से रोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक सामान के उत्पादन, बिक्री, आयात, वितरण, संग्रहण, उपयोग पर पूर्णत रोक रहेगी। प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडियों, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम की डंडियो, पोलीस्टाइन थर्माकोल की सजावट सामग्री, कप, प्लेट, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट के इर्द गिर्द लपेटने व पैक करने वाली फिल्में, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक व पीवीसी बैनर आदि पर बैन लगाया गया है।
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 31 मई तक करानी होगी ई-केवाईसी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों को 31 मई तक ई-केवाईसी सत्यापन करवाना होगा। स्टेट नोडल अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार ई-केवाईसी के अभाव में कृषकों को योजना की आगामी किस्त नहीं मिलेगी। कृषकों को ई-मित्र केन्द्र से आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई -केवाईसी करानी होगी। ई -मित्र केन्द्र पर ई-केवाईसी के लिए 15 रूपए प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। जानकारों ने बताया कि इस योजना में कई अपात्र किसान जुड़े है जिनकी छंटनी के लिए ईकेवाईसी का निणर्य लिया गया है।