Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूर्व विधायक किशनाराम नाई की सक्रियता, भेजा मुख्यमंत्री को पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। क्षेत्र के पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने राजनैतिक जीवन में पुन: सक्रियता बढ़ा दी है। नाई ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं जलदाय मंत्री महेश जोशी को ज्ञापन भेजते हुए श्रीडूंगरगढ़ में जलदाय विभाग का एक्सईएन पद एवं एक और एईएन का पद सृजित करने की मांग की है। नाई ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत, पेयजल दिक्कतों एवं विकट हालातों को देखते हुए कार्य भार, उपभोक्ता संख्या, क्षेत्रफल, सोर्स आदि की दृष्टी से यहां शिघ्रताशिघ्र अधिकारियों के पदों को बढ़ाने की आवश्यता जताई है।

गांव जालबसर में हर और गूंज रहे है भक्ति मंत्र, सत्संग, भागवत में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। क्षेत्र के गांव जालबसर में इन दिनों हर और भक्ति मंत्रों की गूंज है एवं गांव के पीथाराम सारण परिवार द्वारा नित आवास पर आयोजित की जा रही भागवत कथा में श्रृद्धालूओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भागवत के दुसरे दिन कथावाचक पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री ने महर्षी वेदव्यास द्वारा भागवत रचना प्रसंग, राजा परीक्षित जन्म प्रंसग एवं भगवान का द्वारिका गमन प्रसंग को उल्लेखित करते हुए भक्ति को दैनिक जीवन का अंग बनाने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान रात्री कालीन सत्संग एवं नानी बाई के मायरे के आयोजन भी में बड़ी संख्या में श्रृद्धालूओं की मौजुदगी रह रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में आयोजित भागवत कथा की आरती में पहुंचें श्रृद्धालू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में पीथाराम सारण के आवास पर आयोजित कथा में मौजुद ग्रामीण।

कलश यात्रा में गाए मंगलगीत, गौशाला की सहायता के लिए भागवत के माध्यम से दी जा रही है प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में स्थित दानेश्वर गौशाला द्वारा गौशाला सहायतार्थ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गौशाला प्रांगण में आयोजित इस कथा की शुरूआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं, युवतियों ने सर पर कलश व नारियल धारण कर मंगल गीत गाए। कथावाचक पंडित नारायण सारस्वत ने भागवत का महात्यम बताया। गौशाला समिति द्वारा गौसेवार्थ की जा रही इस भागवत में श्रृद्धालू गौशाला की सहायता के लिए आगे आ रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा के दौरान निकाली गई झांकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर बड़ा में आयोजित गौशाला हितार्थ भागवत कथा की शुरूआत पर कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं।

बीकानेर विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म भरने का दिया अंतिम मौका।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में किसी भी कारण से इस वर्ष परीक्षा फार्म भरने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। इस संबध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आदेश निकाल कर जानकारी दी गई है कि विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं के लिए इच्छुक विद्यार्थी पांच गुना शुल्क देकर परीक्षा में शामिल हो सकेगें। पांच गुना अधिक फीस के साथ विद्यार्थी अपना आवेदन 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कर सकेगें।