Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2022। जिला रसद अधिकारी कार्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 44 रिक्त अथवा नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र 5 मई तक सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक कार्यालय से 100 रूपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए फार्म छह मई की शाम पांच बजे तक जमा कराने होंगे। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर में 10-10, नोखा मे 5, पूगल और खाजूवाला की 4-4, छत्तरगढ़ की 1, कोलायत की 7 एवं बज्जू की 3 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। बता देवें इनमें श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वार्ड 4, वार्ड 5, वार्ड 6 और 12 में दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए है। वहीं गांव लाखनसर, ठुकरियासर, दुसारणा पण्डरिक, धीरदेसर चोटियान, केऊ, गुसाईंसर बड़ा में राशन की दुकान खोलने के लिए आवेदन मांगे गए है।