Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। दो पक्षो के बीच तनाव के कारण तनावग्रस्त गांव बन चुके केऊ पुरानी से एक ओर मुकदमा दर्ज हुआ है। केऊ पुरानी निवासी भंवरलाल सोनी ने पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ सहित पांच जनो के खिलाफ पुलिस थाने में ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। गत 12 मार्च को हुई इस घटना में भंवरलाल ने जरिए इस्तगासे मुकदमा दर्ज करवाते हुए रतनसिंह, बिरबल सिंह, प्रभुसिंह, पूनमसिंह, प्रतापसिंह के खिलाफ आरोप लगाया कि वह अपने भाई रामकिशन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अपना पक्ष रखने श्रीडूंगरगढ़ थाने आये तो पुलिस थाने में अनुसंधान अधिकारी के कक्ष में ही आरोपी आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। भंवरलाल सोनी के इस्तगासे पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को सुपुर्द की गई है। विदित रहे कि इस प्रकरण में थाने में ही उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने 12 मार्च को रतनसिंह ओर इस मामले के परिवादी भंवरलाल सोनी सहित 9 जनो को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार भी किया था।