Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SP
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। आज सुबह की पहली खबर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के सम्मान की खबर है। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर राज्य भर में उत्तम सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बीकानेर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी योगेश यादव ने थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, हेड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर, कॉन्स्टेबल विनोद यादव, लूणाराम, देवेंद्र शर्मा को 2021 में सराहनीय सेवाएं देने के लिए उत्तम सेवा चिह्न सम्मान प्रदान किया है। समारोह में एसपी यादव ने इन्हें बधाई देते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से ड्यूटी करने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ थाने में प्रसन्नता का माहौल है और सभी कर्मचारी सम्मानित साथियों को बधाई दे रहें है। आज बीकानेर में आयोजिय जिले भर के सभी उपखंड क्षेत्रों से उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण सहित सम्मानित कर्मियों को मिल रही है बधाई।