Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवतियों की गुमशुदगी की घटनाएं भी बढ़ रही है। कस्बे के बिग्गा बास से दो सगी अविवाहित बहनें 6 दिन पहले अपने घर से बाजार जाने का कह कर निकली जो आज दिन तक घर नहीं लौटी। दोनों बेटियों को ढूंढ कर परेशान हुए पिता ने पुलिस की शरण लेते हुए थानाधिकारी से दोनों को ढूंढने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 22 वर्षीय कांता व 25 वर्षीय रामकन्या पुत्रियां निवासी मोतीलाल प्रजापत 12 अप्रैल को घर से बाजार जाने का कह कर गई और लापता हो गयी। दोनों को ढूंढने के लिए गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पिता ने बताया कि दोनों बहनों को सभी रिश्तेदारों के यहां तथा अन्य स्थानों पर तलाश करने का प्रयास किया परंतु वे नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द की है।