Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कुछ खास खबरें आप पढे एकसाथ न्यूज ब्रीफिंग में।

स्वामी को मिला भाजपा में पद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा पार्टी में सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ में प्रदेश भर में नियुक्तियां दी गई है और बीकानेर देहात जिला कार्यकारिणी में प्रकोष्ठ सह संयोजक का पदभार श्रीडूंगरगढ़ के भजन कलाकार सुभाष स्वामी को सौंपा गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने स्वामी को बधाई देते हुए निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही। स्वामी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के प्रति अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निवर्हन करेंगे।

हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर धाम में हनुमानजी मेला प्रांरभ हो गया है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर अनेक आयोजनों की तैयारी में श्रद्धालु जुटें है। गांव तोलियासर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बजरंग दल के नवरत्न राजपुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा में हर घर से नागरिक शामिल होंगे व यात्रा के बाद हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ किया जाएगा। हनुमान धोरा श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार रात्रि जागरण का आयोजन होगा तथा अल सुबह 6.30 बजे सुदंरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में कल मेला भरेगा और भगवान का पूजन, अभिषेक करने के साथ 71 किलो का चूरमा भोग लगाया जाएगा। बिग्गा बास के वार्ड 23 हनुमान मंदिर में कल भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा। वार्ड के सुशील चांडक ने बताया की भजन कलाकार सुभाष, नारायण, किशन व अंकित सुंदरकांड पाठ का वाचन करेंगे। यहां मंदिर को सजाया गया है व सवामण चूरमे का भोग लगाया जाएगा।

लिखमीसर दिखणादा में मनाई बाबा साहेब की जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखणादा में बाबा साहेब की जयंती युवाओं ने धूमधाम से मनाई। यहां युवाओं ने रैली निकाली व बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित की। युवाओं ने शिक्षा का प्रसार करने का संकल्प लिया व बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान ओमप्रकाश मोहरा, रामनिवास डेलू, कालूराम मेघवाल, कानाराम मेघवाल, पुरबाराम मेघवाल, मघाराम सहित युवा संगठन के सभी युवा उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखणादा में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती।