Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। धर्मनगरी श्रीडूंगरगढ़ में लगातार धर्म कर्म में रत आयोजन होते है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिकों की इन आयोजनों में उपस्थिति रहती है। आज गांव रीड़ी में श्रीवीर बिग्गाजी महाराज शीश देवली मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा जिसमें भजन गायिका विमला जाखड़ चौधरी एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी। जागरण में रिड़ी सहित दूर दूर से श्रद्धालु भाग लेंगे। बता देवें कल यहां विशाल मेला भरा जाएगा जिसकी संपूर्ण व्यवस्थाएं श्रीवीर बिग्गाजी नवयुवक मेला कमेटी रिड़ी द्वारा की जा रही है।

विहिप की बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी का दायित्व दिया ज्योति व जसोदा को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों को अनुशासन व सेवा के साथ राष्ट्र भक्ति से जोड़ने के लिए विहिप की बैठक में दुर्गावाहिनी के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। बैठक में दुर्गावाहिनी कि कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें श्रीडूंगरगढ़ संयोजिका ज्योति सोनी और सहसंयोजिका यशोदा सिध्द को दायित्व सौंपा गया है। क्षेत्र में मातृशक्ति संगठन के विस्तार पर भी चर्चा कि गई। इस दौरान बैठक में भंवरलाल दुगड़, भेराराम डूडी, जगदीश स्वामी व सन्तोष बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोजिका ज्योति सोनी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बहनों को दुर्गावाहिनी से जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
सालासर पैदल यात्री संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से मंगलवार को सालासर धाम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। नागरिकों ने फूलमालाएं पहना कर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए संघ को विदा किया। बता देवें ये जातरू हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा के दर्शन करेंगे।