Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयती की पूर्व संध्या पर आज श्रीडूंगरगढ़ में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने रैली की व्यवस्था संबंधी आदेश जारी करते हुए रैली को पूर्व निर्धारित मार्ग से ले जाने, रैली में किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र लाना निषेध रहेगा, पारस्परिक सौहार्द के अनुरूप कार्य करने, ध्वनि प्रसारक यंत्रो का कम से कम प्रयोग करने, पेयजल, एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। श्रीडूंगरगढ़ में रैली आयोजक भीमसेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
ठुकरियासर में कल धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में कल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सरस सेना अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा ने बताया कि बाबा साहेब की 131वीं जयंती कल सुबह 9:15 बजे सरपंच अमराराम गांधी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत में मनाई जाएगी। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड पंच व गांव के गणमान्य ग्रामीण शामिल होंगे।
मोमासर में युवा निकालेंगे कल रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में बाबा साहेब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने व जीवन में उच्च आदर्शों को स्थापित करने के संकल्प के साथ युवा कल सुबह रैली निकालेंगे।