Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। दुनिया को अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर कल उनके अनुयायियों द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। श्री जैन श्वेताबंर तेरापंथ सभा के कार्यवाहक मंत्री अभिजीत पुगलिया ने बताया कि मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्रीचरितार्थ प्रभा के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुगलिया ने बताया कि सुबह 7.30 बजे प्रभात फेरी मालू भवन से निकाली जाएगी जिसमें भगवान महावीर से सम्बंधित कुछ झांकियां भी होंगी। प्रभात फेरी घास मंडी, बाजार, पुस्तकालय, हाई स्कूल रोड, काला मतवाला प्रतिष्ठान होते हुए पुनः मालू भवन पर संपन्न होगी। प्रभात फेरी संपन्न होते ही मालू भवन में प्रवचन का कार्यक्रम होगा। कन्या मंडल एवं किशोर मंडल द्वारा लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस बीच गत वर्ष संपन्न हुई जैन विद्या परीक्षा के प्रमाणपत्रों का वितरण भी प्रतिभागियों को दिया जाएगा।