Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। क्षेत्र में राजनैतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही है और हर दिन नए नए समीकरण देखने को मिल रहे है। अब क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड चेयरमैन रामेश्वर लाल डूडी ओर श्रीडूंगरगढ़ के माकपा विधायक गिरधारीलाल महिया एक मंच पर रहेंगे। सोमवार को होने वाले क्षेत्र के गांव कुंतासर में शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विधायक गिरधारी लाल महिया करेंगे और दोनो मंत्री बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। आयोजन सोमवार को होगा तथा विद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में योगीराज अमरज्योतिजी महाराज हिमाचल प्रदेश का पावन सानिध्य भी रहेगा। विधायक महिया के निजी सहायक संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयासों से कुंतासर गांव में नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृति दिलवाई गई थी। इस विद्यालय के उद्घाटन के लिए ग्रामीणों द्वारा सोमवार 11 अप्रैल को समारोह आयोजित किया जा रहा है।