Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। आज देशभर में भाजपा 42वां स्थापना दिवस मना रही है और इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय पहुंचे मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया सहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर झंडा फहराया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्धबोधन वर्चुअल सुना। अड़ावलिया ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से जुड़कर कर्तव्य निर्वाह की बात कही। इस दौरान महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, भवानी प्रकाश, महेन्द्र राजपूत उपस्थित रहें। पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, चैयरमेन मानमल शर्मा, शहर महामंत्री महेश राजोतिया और पार्षद विक्रम सिंह शेखावत के घर भी झण्डा लगाया गया। पार्टी प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों की छतों पर पार्टी झण्डा लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की है।