Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। रास्ता रोक कर पट्टेसुदा भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास कर तार व पट्टियां चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि लिखमादेसर निवासी मोहनलाल पुत्र रेंवतराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के सहीराम, सूरजाराम पुत्र खिराजराम पर अपने पट्टेसुदा भूखंड पर कब्जा करने की नियत से रास्ता रोकने व अवैध रूप से घुसकर पटिटयां व तार चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में गांव के मौजिज लोगों ने समझाईश प्रयास भी किया गया परंतु मामला सुलझा नहीं और थाने पहुंच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।