Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। देर रात गांव रिड़ी की रोही में रेवड़ चरा कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली महिला किसान रेवंती पत्नी अर्जुनराम ज्याणी के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में गरीब किसान परिवार का राशन सहित सभी सामान जलकर राख हो गया और रिड़ी सरपंच गुड्डी देवी जाखड़ ने महिला की मदद के लिए तुरंत 11 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की व प्रशासन से भी मदद करवाने का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने आज सुबह मौके पर जाकर गांव की बेटी रेवंती को सहायता राशि सौंपी। जाखड़ ने बताया कि रेवतीं रिड़ी गांव की बेटी है और यहीं परिवार सहित गांव की रोही में ही ढाणी बना कर रहती है। किसान परिवार द्वारा खेत में ली गई उपज भी आग की भेंट चढ़ गई जिसमें दो क्विंटल तिल, पांच क्विंटल बाजरी, दो क्विंटल ग्वार सहित घेरलू सामान, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, राशन का सामान सभी कुछ राख हो गया है। किसान परिवार के पास कच्ची झोपड़ी ही आसरा था और वह भी छिन गया। आस पास की ढाणियों के किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए गए परंतु तब तक आग ने दोनों झोंपडो को चपेट में ले लिया और सभी सामान जला दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला किसान को सौंपी 11 हजार नगद की मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राशन सहित सामान आग में खाख हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार के पास राशन का सामान नहीं बचा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसपास के किसान मौके पर पहुंचे व रेत डाल कर आग बुझाने के प्रयास किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषक के उजड़े आशियाने का निरीक्षण किया सरपंच प्रातिनिधि हेतराम जाखड़ ने।