Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2022। शहीदों की मूर्ति स्कूलों में स्थापित करने का अधिकार एसडीएमसी को देने की मांग करते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने विधानसभा में शहीदों की मूर्तियां लगाने के नियमों में सरलीकरण करने की मांग उठाई है। महिया ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है और अनेकों बेटों ने सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की शहादत दी हैं। उन शहीदों की याद में विद्यालयों में भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए शहीदों की प्रतिमाएं लगाने की बात करते हैं तो कई कानूनी बाधाएं बीच में आ जाती हैं। महिया ने बताया कि नागौर जिले की कुचामन के पास परेवड़ी गांव में डाबला की ढाणी निवासी मोहनलाल सैन जो 1965 में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे, उनकी प्रतिमा भामाशाहों ने स्कूल में लगायी। ये प्रतिमा 9 महीने से अपने कपड़े का आवरण हटाने का इंतजार कर रही है। लेकिन आज दिनांक तक उसका उद्घाटन नहीं हो पाया। अगर शहीदों की मूर्तियां लगाने के लिए परिजनों व ग्रामीणों को इतनी बाधाएं आएगी तो हम भावी पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की बात कैसे कह सकेंगे। विधायक ने सरकार से नियमों का सरलीकरण करने की मांग की है।