Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
aads
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। बीदासर रोड पर श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई और 18 वर्षीय अनिता पुत्री सोइराम नायक ने प्राण गवां दिए है। एक ओर बालक जीवन के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है। ये श्रमिक लावणी करने गांव इंदपालसर गुसाईंसर से गांव पुन्दलसर जा रहें थे। घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है। खेतों में लावणी का समय चल रहा है और ऐसे में एक एक पिकअप में श्रमिको को लाद कर ले जाने के दृश्य हर सड़क पर नजर आ रहें है। प्रशासनिक अक्षमता व लापरवाही श्रमिकों की जान पर भारी पड़ रही है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते ये पिकअप कच्चे पक्के रास्तों पर दौड़ती नजर आती है। इस दुर्घटना में चार भाई बहनों में लाडली अनिता ने दुनिया को विदा कहते हुए श्रमिक के जीवन की कीमत का सवाल खड़ा कर दिया है। अनिता अपने परिवार का आर्थिक सहारा थी जिसने युवावस्था ने जान गवां दी है। बता देवें क्षेत्र में हो रहे हादसों में अधिकांश में बेतहाशा दौड़ती पिकअप ही घातक रूप में सामने आ रही है। और इन पर कोई नियंत्रण नहीं होने की घोर लापरवाही भी मानव जीवन के लिए खतरा है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहने के लिए अभी जुड़े क्षेत्र के एकमात्र विश्वसनीय न्यूज ग्रुप से और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक पेज को लाइक करें व जुड़ें हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से।