Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। पति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पत्नी ने सास व जेठ जिठानियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। जमानत पर रिहा हुई संजू कंवर निवासी धीरदेसर चोटियान ने सास सुमन कंवर, जेठ राजूसिंह व भवानीसिंह, जेठानियां सोनू कंवर, धानु कंवर पर कम दहेज के लिए ताने देने, मारपीट कर घर से निकालने व स्त्रीधन लौटने से मना करने का आरोप लगाया है। पार्थिया ने पुलिस से सोना व दहेज के सामान दिलवाने की मांग की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि संजू कंवर पुत्री हरिसिंह राजपूत ने बताया कि उसका विवाह 8 मार्च 2019 को लखासर में रघुवीरसिंह पुत्र भंवर सिंह के साथ हुआ और तभी से आरोपीगण उसे कम दहेज लाने के ताने देते हुए मानसिक प्रताड़ना दी। उसने बताया की पति की मृत्यु के बाद उसे खाना भी नहीं देते और घर से निकाल दिया। परिवादिया ने पुलिस से अपने गहने, सामान व नगदी रुपए वापस लौटने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई बलबीर मील को सौंपी है।