Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। आस पास की खास खबर में खबर सुजानगढ़ थाना क्षेत्र से आई है जहां एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। घटना सुजानगढ़ से 18 किलोमीटर दूर स्थित बड़ाबर गांव की है जहां होली का दिन एक परिवार के लिए काल लेकर आया है। ढाणी में रह रहे 44 वर्षीय भागुराम मेघवाल ने बुधवार रात 2.30 बजे के करीब अपनी 40 वर्षीय पत्नी विमला के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कमरा व उसकी दीवारें खून के छींटों से लाल हो गयी। भागुराम व विमला के 2 पुत्र व 2 पुत्रियां है जिनमे से एक पुत्री 12 वर्षीय प्रियंका घटना के समय अपनी मां के पास सो रही थी, जब प्रियंका के पिता भागुराम द्वारा उसकी मां विमला की हत्या करने पर भाग कर घटना की जानकारी अपने दादा को दी इतने में पीछे से उसके पिता भागुराम ने ढाणी से 200 मीटर दूर खेजड़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पर आज सुबह सदर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर नारायणराम, ASI तनसुख राम मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका विमला के भाई शिशुपाल सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसका जीजा भागुराम जो आदतन शराबी था। जिसने मेरी बहन की हत्या कर खुद ने भी फांसी लगा ली। इस घटना की रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।